दु कोरी अभियान का हुआ असर
18 विद्यार्थी नवोदय में चयनित
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट

मुंगेली // मुंगेली ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई लिखाई करने वाले छात्र छात्राओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से फरवरी 2021 में मुंगेली कलेक्टर के मार्गदर्शन पर पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बैठक करके वर्तमान सत्र के लिए दु कोरी अभियान की रूपरेखा तैयार कर 40 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय ,उत्कर्ष विद्यालय योजना जैसे प्राथमिक स्तर के प्रतियोगी परीक्षा में चयन कराने का लक्ष्य रखा गया और फरवरी मार्च से योजनाबद्ध ढंग से तैयारी कराई गई। पूरे अभियान के लिए वर्तमान कलेक्टर अजीत वसंत का मार्गदर्शन समय समय पर प्राप्त होता रहा। दु कोरी अभियान का असर नवोदय विद्यालय के जारी परिणाम में देखने को मिला इस बार क्षेत्र के 18 छात्र छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए है जो विकास खण्ड में अब तक सबसे अच्छा परिणाम रहा है। इसी के साथ ही 4 विद्यार्थियों का चयन एकलव्य विद्यालय , 2 विद्यार्थी उत्कर्ष विद्यालय योजना के लिए चयनित हुए है। इन सभी का चयन प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से हुआ है। इस सम्बंध में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री यू एल जायसवाल का कहना है कि दु कोरी अभियान से इस सत्र में छात्र छात्राओं को विशेष लाभ हुआ है कोरोना के विकट समय होंने के कारण इस सत्र में लक्ष्य प्राप्ति नही हुई लेकिन इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्र सरकारी स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सकारात्मक परिवर्तन आया है वही परिणाम भी इस बार सबसे अच्छा रहा है। आगामी सत्र में इस अभियान से निर्धारित लक्ष्य निश्चित ही प्राप्त कर लेंगें। चार शिक्षण केंद्रों में हुई पढ़ाई- दु कोरी अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के चार छोर पर एक एक शिक्षण केंद्र बनाया गया था जिसमे दो दो शिक्षको को प्रतियोगी परीक्षा की पढ़ाई कराने का दायित्व सौंपा गया। इसमे ग्राम धुमा में कु. राखी राजपूत , हनुमान सिंह , ग्राम केकेड़ी में इंद्रभान सिंह , देव प्रधान ग्राम अमोरा में महेश कश्यप, दिलेश्वर उइके , सिलतरा से महाजन जाटवर , राजकुमार महंत ने कोरोना काल मे भी ऑफलाइन एवं ऑनलाइन पढ़ाई कराया गया । विकास खण्ड के सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी राम जी पाल , रविपाल राठौर , एवं यतेंद्र भास्कर द्वारा शिक्षण केंद्रों का गहन निरीक्षण एवं मार्गदर्शन करते रहे। चिन्हांकित शिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को प्रेरित करने के लिए पथरिया एसडीएम गोयल नियमित तौर पर शिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचती रही निरीक्षण के दौरान एसडीएम खुद भी कई बार अध्यापन कार्य कराते रही वही बच्चो में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लगातार प्रेरित करती रही इसके साथ ही शिक्षकों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुसार अपने आप को ढालने और पढ़ाने का हुनर सीखने प्रेरित किये । इस सब मार्गदर्शन की झलक जारी परिणाम में देखने को मिल रहा है। उन्होने विकास खण्ड में शिक्षा विभाग को आने वाले सत्र के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं पर फोकस करने को कहा गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सके इसके लिए शालाओं में प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वातावरण निर्माण एवं योग्य शिक्षको को प्रशिक्षण देने की भी योजना है।