शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली में होगी कियोस्क सेंटर संचालित... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, September 29, 2021

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली में होगी कियोस्क सेंटर संचालित... देखिए खास खबर


शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली में होगी कियोस्क सेंटर संचालित



मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट 


मुंगेली //  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज यहां बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली में कियोस्क सेंटर स्थापित किया गया है। सभी जिलेवासियों से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-मुंगेली में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क इलाज का लाभ लिया जा सके।  जिले में अब कुल 05 कियोस्क सेंटर स्थापित है। इनमें  जिला चिकित्सालय, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरगांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया है। 


Pages