महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर से जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उसके आश्रित ग्रामों में होगी ग्राम सभा का आयोजन
भूमिहीन परिवारों का सत्यापन, सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पोषण अभियान एवं जल जीवन मिशन जैसे विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली // महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर से जिले के प्रत्येंक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उसके आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में भूमिहीन परिवारों का सत्यापन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन, पोषण अभियान, जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किये है। उन्होने कोविड-19 हेतु केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय स्तर पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ग्राम सभा का आयोजन करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर वसंत द्वारा जारी निर्देश में कहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उसके आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन करने के लिए एक समय सारणी तैयार कर ली जाएं। ताकि एक तिथि में किसी ग्राम पंचायत के एक ही ग्राम में ग्रामसभा का आयोजन हो सकें। इस प्रकार की व्यवस्था से विशेषकर सरपंच एवं सचिव उस ग्राम सभा की बैठक में आसानी से उपलब्ध हो सके। ग्राम सभा आयोजन के लिए स्थानीय आवश्यकतानुसार अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी दी जाएं। जारी निर्देश में उन्होने कहा है कि ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की जाएं। पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन किया जाएं। पिछली छःमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्य के नाम प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन सूची का वाचन किया जाएं और ग्राम सभा में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना की रूप रेखा तैयार किये जाने के संबंध में चर्चा की जाएं।
इसी तरह भूमिहीन परिवारों को ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापित किया जाएं। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन के संबंध में कार्यवाही की जाएं। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित, निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों की जानकारी दी जाएं। इसी क्रम में पोषण अभियान के संबंध में चर्चा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराये गये रोजगार की स्थिति की समीक्षा की जाएं। ग्राम गोठानों के प्रबंधन एवं संचालन, सुराजी ग्राम योजना के तहत नरवा,गरूवा,घुरूवा एवं बाड़ी से संबंधित कार्यो की प्रगति, जल जीवन मिशन कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम के प्रत्येंक घर, शाला, आंगनबाड़ी केंद्रों, आश्रम शाला, उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो आदि में नल जल प्रदाय योजना द्वारा शुद्ध जल प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामों में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की जाए तथा जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की जाएं। जल प्रदाय योजना हेतु ग्रामों की पेयजल योजनाओं को क्रियान्वयन, घरेलू कनेक्शन प्रदाय करने का कार्य, भू-जल स्त्रोतों के स्थायी करण का कार्य, गंदे जल के निपटान का कार्य, जल स्त्रोतो के गुणवत्ता का परीक्षण कार्य, मौसमी बीमारियों के निदान एवं निराकरण पर चर्चा एवं उससे निपटने चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन एवं इस संबंध में जागरूकता फैलाया जाएं।
ग्राम सभा में पटवारी द्वारा खसरा बी-01 पढ़ा जाएं। डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ई-कोर्ट के संबंध में और ई नामांतरण प्रक्रिया के बारे में पटवारी द्वारा जानकारी दिया जाएं। ऐसे हितग्राही जिनकी मृत्यु हो चुकी है एवं एसईसीसी 2011 की सूची में उनके उत्तराधिकारी के नाम सूची में नहीं है, ऐसे हितग्राहियों को ग्राम सभा के अनुमोदन उपरांत उनके उत्तराधिकारी का चयन किया जाएं। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं खुले में जलाने को बैन करने संबंधी प्रस्ताव को पारित किया जाएं एवं दंड का भी प्रावधान किया जाएं। स्वामित्व योजना तथा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के संबंध में भी चर्चा की जाएं।
