मुख्यमंत्री साय 25 सितंबर को मदकू में देंगे 68.96 करोड़ की विकास कार्यों की बड़ी सौगात ..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Thursday, September 24, 2026

मुख्यमंत्री साय 25 सितंबर को मदकू में देंगे 68.96 करोड़ की विकास कार्यों की बड़ी सौगात ..... देखिए खास खबर......

 मुख्यमंत्री साय 25 सितंबर को मदकू में देंगे 68.96 करोड़ की विकास कार्यों की बड़ी सौगात........


CG. Right Times news..............

34.77 करोड़ के पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और 34.19 करोड़ के नवीन कार्यों का करेंगे शिलान्यास, आंगन मिलन सेवा व मेगा हेल्थ कैंप में होंगे शामिल......


मुंगेली,- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 25 सितंबर को मुंगेली जिले के ग्राम मदकू में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 34 करोड़ 77 लाख 19 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 34 करोड़ 19 लाख 77 हजार रुपये की लागत के नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, अधोसंरचना, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कुल 21 विकास कार्यों को गति मिलेगी।


34.77 करोड़ के कार्यों का होगा लोकार्पण.......

लोकार्पण के तहत लोक निर्माण विभाग के लोरमी विधानसभा क्षेत्र में 8 कार्यों पर 20 करोड़ 7 लाख 61 हजार रुपये तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 1 कार्य पर 10 करोड़ 68 लाख 6 हजार रुपये की लागत के कार्य शामिल हैं।

इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तहत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 30 लाख रुपये के एक कार्य तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 55 लाख रुपये के दो कार्यों का लोकार्पण प्रस्तावित है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत लोरमी विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 50 लाख रुपये के कार्य तथा पुलिस विभाग के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 66.52 लाख रुपये की लागत के कार्यों का Bare लोकार्पण किया जाएगा।

34.19 करोड़ के नवीन कार्यों का शिलान्यास.......

शिलान्यास कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ 4 लाख 63 हजार रुपये की लागत के एक कार्य का शिलान्यास प्रस्तावित है।

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 3 कार्यों के लिए 20 करोड़ 88 लाख 29 हजार रुपये तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 2 कार्यों के लिए 4 करोड़ 83 लाख 85 हजार रुपये की लागत निर्धारित की गई है।

इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 43 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित एक कार्य का भी शिलान्यास किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान में होंगे शामिल........

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे रक्तदान एवं मेगा स्वास्थ्य कैंप में भी सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री के मदकू प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।





Pages