कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पदयात्रा को रत्नावली कौशल ने बताया ऐतिहासिक..... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, February 22, 2026

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पदयात्रा को रत्नावली कौशल ने बताया ऐतिहासिक..... देखिए खास खबर.......

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पदयात्रा को रत्नावली कौशल ने बताया ऐतिहासिक.......


 मनखे-मनखे एक समान’ के नारे से गूंजा माहौल.......


CG. Right Times news............

मुंगेली - भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पदयात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए इसे सामाजिक एकता और विकास का सशक्त संदेश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा छत्तीसगढ़ के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जोड़ रही है।

रत्नावली कौशल ने बताया कि पदयात्रा में हजारों समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। सतनामी समाज, किसान संगठनों, युवा ब्रिगेड और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति ने इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दे दिया है। “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान” के नारे से पूरा वातावरण गूंज उठा, जो समानता और एकता का संदेश दे रहा है।

पदयात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए राज्य के विकास, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों की आर्थिक सशक्तता, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सम्मानजनक उत्थान और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा, “यह पदयात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रगति का अटल संकल्प है। सामूहिक प्रयासों से हम राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”

रत्नावली कौशल ने कहा कि पदयात्रा में विभिन्न वर्गों और समुदायों की सहभागिता संगठन की एकजुटता और जनाधार को दर्शाती है। उन्होंने इसे सामाजिक सद्भाव, जातीय एकता और विकासोन्मुख प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

पदयात्रा के माध्यम से भूमि सुधार एवं पट्टा वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, ग्रामीण अधोसंरचना विकास और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में यह पदयात्रा छत्तीसगढ़ को मजबूत, समृद्ध और समावेशी राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।


Pages