संस्कार विद्या मंदिर, पड़ियाइन में भव्य व गरिमामय वार्षिकोत्सव का आयोजन रहा..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, February 10, 2026

संस्कार विद्या मंदिर, पड़ियाइन में भव्य व गरिमामय वार्षिकोत्सव का आयोजन रहा..... देखिए खास खबर......

 संस्कार विद्या मंदिर, पड़ियाइन में भव्य व गरिमामय वार्षिकोत्सव का आयोजन रहा*


CG. Right Times news...........

पथरिया - संस्कार विद्या मंदिर, पड़ियाइन में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षा, संस्कार, संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, पालकों एवं ग्रामवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत पड़ियाइन के सरपंच संतोष बघेल ने कहा कि संस्कार विद्या मंदिर बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना का विकास कर समाज को सशक्त दिशा प्रदान कर रहा है।


जे. एस. पैकरा, प्राचार्य बावली ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान का केंद्र नहीं होता, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की शिक्षा देने का महत्वपूर्ण माध्यम होता है। संस्कार विद्या मंदिर इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहा है।


*ग्राम पंचायत लमती के सरपंच रामप्रसाद राजपूत ने कहा*- कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्राप्त होता है।

इस अवसर पर *पत्रकार डी.सी जोशी, पत्रकार ने कहा*-  कि आज के युग में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सामाजिक जागरूकता, पारिवारिक मूल्य एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास अत्यंत आवश्यक है, जिसे इस कार्यक्रम में प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय समिति अध्यक्ष दिनेश राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि समिति विद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम की सफलता में पड़ियाइन की  *HOD निशा राकेश के कुशल*- मार्गदर्शन में मोनिका राजपूत, रश्मि राजपूत, गायत्री यादव, गुणेश्वरी राजपूत, पार्वती साहू, रितु वर्मा, ललिता सिंगरौल, रागिनी सिंगरौल, प्रेमचंद्र बंजारे, कृष्णा सिंह नेगी, लक्ष्मीन सिंगरौल, नवरात्रि यादव सहित समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को निरंतर अभ्यास एवं प्रोत्साहन देकर उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया।


वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्य, माता-पिता एवं परिवार के महत्व तथा सामाजिक जागरूकता अभियानों पर आधारित गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन लोमश यादव, डोलेंद्र वर्मा, ताम्रध्वज साहू एवं निलेष राजपूत द्वारा अत्यंत प्रभावशाली, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से किया गया, जिसकी सभी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं युवाओं ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, पालकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


Pages