मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार* दो लाख की संपत्ति जब्त...... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, February 18, 2026

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार* दो लाख की संपत्ति जब्त...... देखिए खास खबर.......

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 5 आरोपी गिरफ्तार* दो लाख की संपत्ति जब्त.........


CG. Right Times news.........

मुंगेली, - भारत सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के अंतर्गत थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र से ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 65 हजार रुपये), 05 मोबाइल फोन (कीमत 70 हजार रुपये) तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (कीमत 65 हजार रुपये) जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

*ऐसे हुई कार्रवाई.........

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में 17 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बी.आर. साव स्कूल मैदान, मुंगेली में तीन व्यक्ति ब्राउन शुगर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना के आधार पर साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से 11 पैकेट में 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि झझपुरी खुर्द निवासी दो व्यक्तियों के कहने पर ब्राउन शुगर मंगाई गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार आरोपी............

अजय देवांगन (40 वर्ष), शिक्षक नगर अंबेडकर वार्ड, मुंगेली

कृष्ण कमल डाहिरे (22 वर्ष), पड़ाव चौक, मुंगेली

कोमल यादव (22 वर्ष), वार्ड क्रमांक 21, खर्रीपारा, मुंगेली

किशोर ध्रुव (36 वर्ष), झझपुरी खुर्द, थाना जरहागांव

अमित साहू (38 वर्ष), झझपुरी खुर्द, थाना जरहागांव

सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 60/26 धारा 21 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

*पुलिस की अपील...........

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशे या मादक पदार्थों की तस्करी अथवा बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Pages