कृषि उन्नति योजना: 1.05 लाख किसानों के खातों में 387.57 करोड़ रुपये की अंतर राशि..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, February 28, 2026

कृषि उन्नति योजना: 1.05 लाख किसानों के खातों में 387.57 करोड़ रुपये की अंतर राशि..... देखिए खास खबर......

कृषि उन्नति योजना: 1.05 लाख किसानों के खातों में 387.57 करोड़ रुपये की अंतर राशि, किसानों में उत्साह का माहौल....


CG. Right Times news...........

मुंगेली - समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को आदान सहायता राशि वितरण के तहत बड़ी सौगात मिली है। कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत जिले के 1 लाख 05 हजार 700 से अधिक किसानों के बैंक खातों में कुल 387 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की अंतर राशि अंतरित की जा रही है। राशि सीधे खातों में पहुंचने से किसानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुंगेली में कृषि उपज मंडी परिसर, लोरमी में मानस मंच तथा पथरिया में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में समारोह संपन्न हुआ।

प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी में आयोजित हुआ, जहां से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के किसानों के खातों में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की अंतर राशि का एकमुश्त अंतरण किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति*


मुंगेली स्थित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, वरिष्ठ नागरिक शैलेष पाठक सहित अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीएम अजय शतरंज तथा कृषि विभाग की श्रीमती वीना ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। अतिथियों ने किसानों को सहायता राशि मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

किसानों के चेहरों पर दिखी खुशहाली...........



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहले ने कहा कि आदान सहायता राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचने से उनके चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही है। उन्होंने किसानों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने किसानों को धान के साथ दलहन एवं तिलहन जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि आय के स्रोतों में विविधता आए और आमदनी बढ़े। साथ ही किसान समृद्धि योजना के तहत प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि का लाभ लेने का आह्वान भी किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेने की अपील की। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय ने बताया कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न हुई है और 387 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता होली के पर्व की खुशियों को और बढ़ाएगी।

कार्यक्रम के अंत में चयनित किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और किसानों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Pages