ग्राम कुकुसदा में मनीयारी बेराज मुआवजा दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, February 28, 2026

ग्राम कुकुसदा में मनीयारी बेराज मुआवजा दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग..... देखिए खास खबर......

 ग्राम कुकुसदा में मनीयारी बेराज मुआवजा दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग.......


CG. Right Times news...........

मुंगेली- जिले के पथरिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकुसदा के आश्रित ग्राम पड़रियाझाप और घटोलीपारा के ग्रामीणों ने मनीयारी बैराज (डुबान) मुआवजा राशि दिलाने के नाम पर कथित ठगी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, एक व्यक्ति गांव-गांव जाकर स्वयं को कलेक्टर के आदेश पर कार्यरत बताते हुए किसानों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दे रहा है। शिकायत में उल्लेख है कि संबंधित व्यक्ति किसानों से मुआवजा राशि का 20 प्रतिशत कमीशन मांग रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले 40 से 50 प्रतिशत तक राशि लेने की बात सामने आई थी और अब 20 प्रतिशत देने का दबाव बनाया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि राशि नहीं देने पर मुआवजा नहीं मिलने की चेतावनी दी जा रही है।

आवेदन में गीताराम साहू एवं सरिता भारद्वाज (भाजपा नेता के रूप में उल्लेखित) का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज होने की जानकारी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित लोग बार-बार गांव में पहुंचकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं, जिससे किसानों में भय और असमंजस की स्थिति बन गई है।

मामले की जानकारी ग्राम पंचायत कुकुसदा के सरपंच जनक राम साहू को भी दी गई है। शिकायत पत्र पर बहोरन ध्रुव, राजा राम गोंड, ललित मरकाम, दशरथ जायसवाल, गायत्री देवी गोंड सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा किसानों को बिना किसी बिचौलिये के पारदर्शी तरीके से मुआवजा राशि प्रदान की जाए।

वहीं, इस संबंध में गीताराम साहू और सरिता भारद्वाज से पक्ष जानने पर उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है।


Pages