मोतीपुर (जरहागांव) में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, February 19, 2026

मोतीपुर (जरहागांव) में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त..... देखिए खास खबर......

मोतीपुर (जरहागांव) में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त.......

CG. Right Times news...........

मुंगेली - जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा जरहागांव अंतर्गत ग्राम मोतिमपुर में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।
 
     जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी अंजोरी राम साहू के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी श्रीमती उम्मी रूमा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Pages