धान खरीदी केंद्रों में अनियमितताओं पर प्रशासन सख्त.............
पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा एवं तहसीलदार छाया अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण........
CG. Right Times news............
पथरिया विकासखंड अंतर्गत धान खरीदी केंद्रों में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में आज पथरिया की एसडीएम रेखा चंद्रा ने धान खरीदी केंद्र हथनीकला का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रेखा चंद्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आई-ट्रिपल-सी सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रशासन को अलर्ट प्राप्त हुए हैं। इन अलर्ट्स में कई धान खरीदी केंद्रों पर ओवरलोडिंग सहित अन्य अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं।
एसडीएम ने बताया कि इन्हीं अलर्ट्स के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही, धान खरीदी प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि स्थिति की पूरी तरह से जांच की जा सके।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जांच के दौरान किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित कर्मचारियों एवं जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


