जूनियर मिस इंडिया 2026 में बिलासपुर की बेटी वैभवी सिंह ठाकुर का परचम......
मिस फोटोजेनिक का खिताब जीतकर टॉप-5 में बनाई जगह..............
CG. Right Times news...........
बिलासपुर - की माटी में जन्मी और यहीं पली-बढ़ी बेटी वैभवी सिंह ठाकुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। बच्चों की प्रतिभा का सबसे बड़ा मंच माने जाने वाले जूनियर मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में वैभवी ने मिस फोटोजेनिक का खिताब अपने नाम करते हुए प्रतियोगिता के शीर्ष पांच प्रतिभागियों में स्थान हासिल किया है।
महज 14 वर्ष की वैभवी सिंह ठाकुर, बिलासपुर निवासी हैं और श्री पद्माक्षी ग्लोबल स्कूल में कक्षा नवमीं की छात्रा हैं। उन्होंने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं और विशेषताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर यह सिद्ध किया कि उनकी सोच जितनी आधुनिक है, उतनी ही गहराई से वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी हुई हैं।
जूनियर मिस इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले जयपुर (राजस्थान) में 6 से 8 जनवरी तक आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से 179 प्रतिभागी बच्चों ने हिस्सा लिया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में वैभवी ने अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए टॉप-5 में अपनी जगह सुनिश्चित की।
लगातार राष्ट्रीय मंचों पर सफलता अर्जित कर रही वैभवी ने वह मुकाम हासिल किया है, जिसकी कामना बड़े-बड़े लोग सपनों में करते हैं। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि किसी विशेष सुविधा या बड़े मंच की नहीं, बल्कि अपार इच्छाशक्ति और मेहनत की आवश्यकता होती है।
वैभवी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, बिलासपुरवासियों और मित्रों के प्यार, सहयोग और आशीर्वाद को दिया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में हर्ष और गर्व का माहौल

