उल्लंघन पर DJ मालिक/ऑपरेटर के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही...... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, December 7, 2025

उल्लंघन पर DJ मालिक/ऑपरेटर के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही...... देखिए खास खबर.......

उल्लंघन पर DJ मालिक/ऑपरेटर के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत होगी  कार्यवाही............


CG. Right Times news.............

अनियंत्रित DJ की सूचना के लिए कंट्रोल रूम का WhatsApp नंबर जारी: +91 94791 93044......

मुंगेली - पुलिस की ओर से जिला मुंगेली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सभी DJ संचालकों, मैरिज हॉल मालिकों, एवं शादी/पारिवारिक कार्यक्रम के आयोजकों से यह विनम्र निवेदन किया जाता है कि वे सामाजिक और कानूनी ज़िम्मेदारी समझते हुए कार्यक्रमों में DJ का उपयोग नियंत्रित ध्वनि-स्तर (Volume) और निर्धारित समय सीमा में ही करें।


यह अपील “खुशी वही अच्छी, जिसमें सब खुश हों” की भावना के साथ जारी की गई है, ताकि किसी भी नागरिक को अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के कारण असुविधा न हो।


❌ अत्यधिक ध्वनि के मुख्य दुष्प्रभाव (क्यों है नियंत्रण आवश्यक):

• शैक्षणिक बाधा: विद्यार्थियों की परीक्षाएँ चल रही हैं, जिस कारण उनकी पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।


• स्वास्थ्य समस्याएँ: बुजुर्गों एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को ध्वनि से अत्यंत परेशानी होती है।


• सामाजिक असुविधा: सड़क पर चल रहे लोगों और आसपास के निवासियों के लिए असुविधा उत्पन्न होती है।


वैधानिक चेतावनी (उल्लंघन पर कार्रवाई).........

यदि निर्देशों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी:

• कोलाहल अधिनियम: DJ मालिक/ऑपरेटर के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

• MV Act: DJ सामग्री ढोने वाले ओवरलोडेड वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया जाएगा।


*📞 मुंगेली पुलिस की जन सहयोग अपील:........

मुंगेली पुलिस आम नागरिकों से जन सहयोग की अपील करती है। यदि आपके क्षेत्र में अनियंत्रित या अत्यधिक ध्वनि वाला DJ उपयोग किया जा रहा है, तो आप फोटो और लोकेशन सहित निम्नलिखित नंबर पर WhatsApp के माध्यम से सूचना दें। आपकी सूचना पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी और आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

*• Control Room Mungeli (WhatsApp): +91 94791 93044*


Pages