देवांगन समाज के 107 वर्ष पुरानी परंपरा आज भी जीवित...... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, December 7, 2025

देवांगन समाज के 107 वर्ष पुरानी परंपरा आज भी जीवित...... देखिए खास खबर.......

देवांगन समाज के 107 वर्ष पुरानी परंपरा आज भी जीवित..........

हजारों की उपस्थिति में सात गांव देवांगन समाज की बैठक सम्पन्न...........


CG. Right Times news..............

मुंगेली। सात गांव देवांगन समाज की ऐतिहासिक और वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अगहन पुन्नी के पावन अवसर पर ग्राम लोफन्दी में भव्य बैठक का आयोजन किया गया। यह परंपरा लगभग 107 वर्षों से सतत जारी है, जिसमें समाज के उत्थान, एकता और विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। बैठक में लोफन्दी, रानीगांव, बिलासपुर, मुंगेली सहित विभिन्न 12 गांवों से बड़ी संख्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और सुबह तक बैठक चलता रहा।

समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत — पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन..............


बैठक में पहुँचे पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि“छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से देवांगन समाज निरंतर प्रगति पथ पर है। सरकार किसी भी दल की हो, समाज के लोग आगे बढ़कर मुख्यधारा में जुड़ें। शिक्षा और राजनीतिक क्षेत्र में समाज को मजबूत बनना होगा।” उन्होंने बुनकर समिति से जुड़े समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही और कहा कि समाज का मूल व्यवसाय बुनाई कला को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने राज्य स्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले समाज के युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तमिलनाडु, सेलम राज्य का उदाहरण देते हुए कहा कि“जहाँ समाज की जनसंख्या अधिक है, वहाँ देवांगन समाज शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में सबसे आगे है। हमें भी ऐसे अभियान चलाने की आवश्यकता है।”  


बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि “मूल व्यवसाय छोड़ देने से समाज में आर्थिक संकट बढ़ा है। सभी को संगठित होकर चलना चाहिए और नशा मुक्त समाज स्थापित करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।” समाजजनों की मांग पर उन्होंने लोफन्दी मंदिर परिसर में शेड निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा भी की।

*नई कार्यकारिणी का गठन.............

कार्यक्रम में 03 वर्ष समाप्त हो चुके कार्यकाल के बाद नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रामकिशोर देवांगन रानीगांव,

उपाध्यक्ष अजय देवांगन तखतपुर,

सचिव राजेश्वर देवांगन लखराम,

कोषाध्यक्ष बाबूलाल देवांगन सेंदरी,

सह सचिव जगदीश देवांगन मुंगेली,

मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन मुंगेलिहा

को दायित्व सौपा। सात गांव से चयनित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज हित में निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य संपादित करने की बात कही।

      बैठक में समाज जागरूकता अभियान चलाने पर जोर, परिचय सम्मेलन आयोजित कर युवाओं को जोड़ने की योजना , मुक्तिधाम एवं सामाजिक भवन निर्माण–सौंदर्यीकरण पर चर्चा, अंतरजातीय विवाह के मुद्दों पर समाधान की पहल, वार्षिक आय–व्यय व सदस्यता शुल्क निर्धारण समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।  कार्यक्रम में पेण्ड्रावन सहित सात गांव के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी रखे।

*रात देर तक चली सामाजिक चर्चा...........

बैठक में हजारों की संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम परिसर देर रात तक उत्साहपूर्ण माहौल में जगमगाता रहा। सभी ने एक-दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए समाज की बेहतरी के लिए निरंतर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह जानकारी सात गांव देवांगन समाज के मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन मुंगेलिहा ने दिया।


Pages