लक्ष्मीकांत जडे़जा को गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व में गुरु खुशवंत साहेब ने किया सम्मान*... देखिए खास खबर........ - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Thursday, December 4, 2025

लक्ष्मीकांत जडे़जा को गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व में गुरु खुशवंत साहेब ने किया सम्मान*... देखिए खास खबर........

लक्ष्मीकांत जडे़जा को गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व में गुरु खुशवंत साहेब ने किया सम्मान..........


CG. Right Times news........

मुंगेली - 1 दिसंबर 2025 को गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व सतनाम शोभायात्रा मुंगेली में सतनाम सेना एवं समस्त सतनामी समाज के द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई बहुत ही शांति पूर्ण एवम् बहुत ही  सादगी से सतनाम शोभायात्रा निकाली गई पूरे छत्तीसगढ़ के राजमहंत जिला महंत एवं समस्त सतनामी समाज एवं सभी वर्गों ने इस सतनाम शोभायात्रा में शामिल हुआ एवं जगह जगह सतनाम शोभायात्रा एवं धर्म गुरु राजा गुरु बाल दास साहेब एवं युवराज गुरु खुशवंत साहेब केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन युवराज गुरु सतधारी गुरु सोमेश साहेब युवराज गुरु सौरभ साहेब का जगह जगह सभी वर्गों ने स्वागत किया !

लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण समिती पंथी पार्टी भटगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ की पंथी पार्टी भी इस शोभा यात्रा में पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति कर शोभायात्रा में शामिल एवं मुंगेली नगर वासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया हर जगह भटगांव पंथी पार्टी को सराहना हुई साथ में मुड़िया पंथी पार्टी एवं हथनीकला पंथी पार्टी ने भी शोभायात्रा में पंथी नृत्य की प्रस्तुति की भटगांव पंथी पार्टी के द्वारा चौक चौक में पिरामिड बना कर सतनाम शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों का दिल जीत लिया खूब तालिया बटोरी धर्म गुरु राजा गुरु बाल दास साहेब एवं युवराज गुरु खुशवंत साहेब केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण समिती पंथी पार्टी भटगांव को पंथी नृत्य के माध्यम से एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्यों हेतु मोमेंटो से सम्मानित किया लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण समिती पंथी पार्टी भटगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ दस से अधिक राज्यों में पंथी नृत्य कार्यक्रम कर चुके है चार बार राज्य स्तरीय पंथी नृत्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं लगभग 300 से अधिक स्थानीय सामाजिक पुरस्कार सम्मान प्राप्त चुके हैं एवं लगातार 9 वर्षों से मुंगेली जिले में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करते हुए मुंगेली जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं


Pages