आबकारी विभाग मुंगेली की छापेमार कार्रवाई..... देखिए खास खबर........ - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, December 17, 2025

आबकारी विभाग मुंगेली की छापेमार कार्रवाई..... देखिए खास खबर........

गोइन्द्री में 08 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त.....

CG. Right Times news..........

पथरिया - जिले में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी वृत्त पथरिया द्वारा ग्राम गोइन्द्री में छापेमार कार्यवाही कर 08 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। 

जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी कार्तिक राम यादव को मौके से पकड़कर उसके विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी उम्मी रूमा एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।


Pages