परसिया में वार्षिक खेलोत्सव सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न..... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, December 18, 2025

परसिया में वार्षिक खेलोत्सव सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न..... देखिए खास खबर.......

परसिया में वार्षिक खेलोत्सव सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न.......


आठ विद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक इंटर स्कूल गेम्स, माताओं की टीमों ने भी लिया भाग.......


CG Right Times news............

पथरिया - नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने एवं विद्यालय–समुदाय सहभागिता को सशक्त करने के उद्देश्य से परसिया में वार्षिक खेलोत्सव सह इंटर स्कूल गेम्स एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाला प्रबंधन समिति के तत्वावधान में अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में परसिया, मुंडादेवरी, उमरिया, मोतिमपुर, अंडा, कुकुसदा, जोता सहित कुल आठ विद्यालयों के बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने भाग लिया। इसके साथ ही माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत माताओं की टीमों के बीच भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच शिवशंकर बर्मन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा निखरती है और समुदाय व विद्यालय के बीच मजबूत संबंध स्थापित होते हैं।

विकासखंड खेल प्रभारी अशोक यादव ने निरंतर खेल गतिविधियों को बच्चों के अनुशासन एवं आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक बताया।

प्रधान पाठक अनिल कौशिक ने खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताते हुए सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

संकुल सीएससी अमित गेंदले ने कहा कि खेलोत्सव का उद्देश्य सभी विद्यालयों के बच्चों को एक मंच पर लाकर खेल भावना को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम संयोजक शिक्षक मोहिन्दर सिंह वर्मा ने आयोजन की रूपरेखा व उद्देश्य की जानकारी दी।


*कड़ी प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और खेल भावना*

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालयों की टीमों के बीच कड़ी एवं रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सभी प्रतिभागियों ने खेल नियमों का पालन करते हुए अनुशासन, टीम भावना और आपसी सम्मान का परिचय दिया। इस अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हुई।

*विजेताओं का सम्मान........

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों एवं विजेता टीमों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षक अजय शिरोमणी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों, सहयोगी शिक्षकों, कोचों, शाला प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधियों, पालकगण, महिला स्वसहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग, मितानिन, ग्राम सचिव, चौकी प्रभारी व स्टाफ, स्वयंसेवकों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में रामकुमार कौशिक, बजरंग देवांगन, अजय शिरोमणी, कुमार पोर्ते, शरद ध्रुव, व्यायाम शिक्षक अजय बघेल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, स्वसहायता समूह, रसोईया, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, पूर्व विद्यार्थी एवं समस्त ग्रामवासियों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।


Pages