गौ सुरक्षा एवं किसानों की फसल संरक्षण से जुड़े गंभीर मुद्दो पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल...दीपक सिंह दिनकर जनपद सदस्य....... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, November 27, 2025

गौ सुरक्षा एवं किसानों की फसल संरक्षण से जुड़े गंभीर मुद्दो पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल...दीपक सिंह दिनकर जनपद सदस्य....... देखिए खास खबर

 बेमेतरा से उमाशंकर दिवाकर की खास रिपोर्ट 




बेमेतरा -  क्षेत्र में गौ सुरक्षा एवं किसानों की फसल संरक्षण से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को विवश हुआ था। मेरी कुल 6 प्रमुख मांगों में से 4 मांगों का तत्काल समाधान प्रशासन द्वारा किया गया है। शेष 2 मांगों के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर युक्तियुक्त एवं समयबद्ध निराकरण का आश्वासन प्रदान किया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों एवं गौ-सेवकों में संतोष की भावना है।

आज छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के माननीय अध्यक्ष विशेषर पटेल के निर्देश पर आयोग के सचिव डॉ.के.के. ध्रुव, पंजीयक डॉ. शमीर शर्मा, जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार जयंत पटले, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बेमेतरा डॉ. राजेंद्र भगत, तथा वन विभाग के SDO बेमेतरा की संयुक्त उपस्थिति में मेरी प्रमुख मांगों पर त्वरित एवं ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

आश्वासन उपरांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के प्रतिनिधि द्वारा जूस पिलाकर मेरी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को सम्मानपूर्वक स्थगित कराया गया।


*जनपद सदस्य दीपक दिनकर ने गौ सेवा आयोग एवं जिला प्रशासन व क्षेत्र की आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया*


कहा की मैं आयोग, जिला प्रशासन एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं तथा यह विश्वास दिलाता हूं कि गौ-सेवा और किसानों के हक अधिकारों के लिए मेरा संघर्ष निरंतर जारी रहे। आशा उम्मीद करता हूं की क्षेत्र में इस तरह की समस्या नहीं होगी।


Pages