असफलता से बचने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें :- नगर सैनिक विनोद राजपूत.......
CG. Right Times news.........
पथरिया - ब्लॉक के अंतर्गत आने ग्राम पंचायत बेलखुरी में शुक्रवार को कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी के युवाओं द्वारा नगर सैनिक में चयनित विनोद राजपूत का पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सभी युवाओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की।नगर सैनिक विनोद राजपूत ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि असफलता से बचने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें।कार्य को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें,असफलता को डरने की बजाय सीखने का अवसर समझें और अपनी लक्ष्य के लिए सकारात्मक सोच के साथ निरंतर अभ्यास करें।
असफलता को एक घटना के रूप में देखें,न कि खुद के रूप में,और इससे सीखकर आगे बढ़ने पर ध्यान दे।कु.रीना यादव,नितेश राजपूत,साहिल राजपूत,नागेश यादव ने भी कई प्रकार कि जानकारी पूछा ?जिनका बहुत ही सरल तरीके से जवाब दिया।उन्होंने कहा कि डिफेंस पदों के लिए फिजिकल के साथ लिखित परीक्षा में पूरी तरह से पकड़ रखें,दोनों ही लक्ष्य प्राप्ति का स्रोत हैं।कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी के संयोजक दौलत सिंह राजपूत ने नगर सैनिक विनोद राजपूत को अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा निश्चित ही आपकी बातें हमें लक्ष्य प्राप्ति में मदद करेंगी।इस अवसर पर सुरेश कुमार राजपूत,नितेश(पोस्टमैन), साहिल राजपूत,रामेश्वरी राजपूत,रीना यादव,सुकृति टंडन,ममता पाटले,खुशबु भारती व नितेश राजपूत उपस्थित रहें।

