एक दिया विद्यालय के नाम दिया सजाओ खुशियों की दिवाली मनाओ......
कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा
CG. Right Times news........
पथरिया - शासकीय प्राथमिक शाला बछेरा में लक्ष्मी कांत जड़ेजा सहायक शिक्षक एवं श्रीमती विमलेश्वरी यादव सहायक शिक्षिका के मार्गदर्शन में *एक दिया विद्यालय के नाम दिया सजाओ खुशियों की दिवाली मनाओ कार्यक्रम* आयोजित किया गया जिसमें सभी बच्चों के द्वारा दिया को बहुत बढ़िया सजाया गया एवं पूरे भारत वर्ष में सबसे बड़ा त्यौहार खुशियों का त्यौहार दीपावली त्यौहार को खुशियों से मनाने के ईश्वर से प्रार्थना भी किया गया *पर्यावरण का रखे ख्याल* लक्ष्मी कांत जड़ेजा सहायक शिक्षक के द्वारा शाला के सभी छात्र छात्राओं को इस वर्ष दीपावली त्यौहार में पर्यावरण को नुकसान पहुंचे ऐसे पटाखे नहीं फोड़ने एवं किसी को पटाखों से नुकसान नहीं पहुंचे सावधानी पूर्वक सुरसुरी जलाने के लिए जागरूक किया गया एवं सभी छात्र छात्राओं को घरों एवं धार्मिक स्थलों एवं विद्यालय में एक दिया विद्यालय के नाम विद्यालय में भी दिया जलाने एवं रोशनी करने एवं रंगोली से सजाने के लिए प्रेरित किया गया इस कार्यक्रम में लक्ष्मी कांत जड़ेजा सहायक शिक्षक श्रीमती विमलेश्वरी यादव सहायक शिक्षिका श्री जागेश्वर साहू प्रधान पाठक श्री राजकुमार साहू प्रधान पाठक श्री विनोद कुमार साहू शिक्षक श्रीमती सरिता पांडेय शिक्षिका एवं सभी छात्राओं बुद्धेश्वरी हेमलता भारती सविता मीरा खुशी अंजलि छोटी विधि आशी मनीषा मानसी कविता शिवरानी एवं सभी छात्राओं ने बहुत ही खुशी एवं उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम को सफल बनाया एवम् सभी देशवासियों को शाला परिवार की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं दिया गया

