संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह संकुल केन्द्र कुकुसदा में हुई आयोजित*.... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, August 5, 2025

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह संकुल केन्द्र कुकुसदा में हुई आयोजित*.... देखिए खास खबर......

 संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह  संकुल केन्द्र कुकुसदा में हुई आयोजित........


सी.जी. राईट टाईम्स न्यूज़..........

 पथरिया -संकुल स्तरीय विदाई व शिक्षक सम्मान समारोह कुकुस्दा में हुई आयोजित! कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा एवं छाया चित्र पर माल्यार्पण वंदना से हुआ। स्वागत भाषण एवं गीत श्री दिनेश कुमार जायसवाल के द्वारा किया गया। संकुल कुकुसदा से अन्य संकुल के शालाओं में प्रमोशन, पदस्थापना हुए शिक्षक श्री भागवत प्रसाद साहू, एवं श्री कन्हैयालाल कौशिक का विदाई सम्मान शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। संकुल के शालाओं में आए नवपदस्थ शिक्षक श्री नाथूराम ध्रुव व्याख्याता, श्री महेश कुमार तिवारी हाई स्कूल मोतिमपुर, श्री योगेन्द्र कुमार क्षत्री माध्यमिक शाला मोतिमपुर, श्री घनश्याम प्रसाद जांगड़े, यशवंत कुमार पटेल माध्यमिक शाला कुकुसदा विपिन कुमार पाण्डेय व्यावसायिक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकुसदा का श्रीफल,डायरी,कलम भेंटकर सम्मानित किया गया। श्री अनिल कुमार गोविंद संकुल प्राचार्य एवं श्री विनोद कुमार कौशिक प्राचार्य हाई स्कूल मोतिमपुर के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया। नवपदस्थ शिक्षक व उपस्थित सभी शिक्षक कर्मचारीयों के द्वारा अपना अपना परिचय दिया गया।  साथ ही संकुल के सभी विद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक श्री यशवंत सिंह जगत के द्वारा किया गया।


Pages