प्राथमिक शाला बेलखुरी में बड़ी धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, विजेता हुए पुरस्कृत*..... देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, August 29, 2025

प्राथमिक शाला बेलखुरी में बड़ी धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, विजेता हुए पुरस्कृत*..... देखिए खास खबर.....

प्राथमिक शाला बेलखुरी में बड़ी धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, विजेता हुए पुरस्कृत........


CG. Right Times news...........

पथरिया - विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला बेलखुरी में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम मां सरस्वती,भारत माता और मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र में धूप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित की। कार्यक्रम की अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य,सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार राजपूत और स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष डूकेश साहू रहें।प्रधान पाठक खेमसिंह राजपूत ने पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी थे,जो अपने अद्वितीय कौशल और अविश्वसनीय खेल प्रतिभा से भारत का गौरव विश्व पटल पर स्थापित की।उनके जन्म तिथि को भारत सरकार ने 2012 से राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की।तब से खिलाड़ियों की अद्वितीय योगदान,खेलो के महत्व,उनकी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ी धूमधाम से राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता हैं।


शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य,सामाजिक कार्यकर्ता-सुरेश कुमार राजपूत ने राष्ट्रीय खेल दिवस कि बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते है जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता हैं। खेल हमें अनुशासन,संघर्ष और टीमवर्क की भावना सिखाते हैं।राष्ट्रीय खेल दिवस हमें याद दिलाता है कि खेल सिर्फ जीत और हार तक सीमित नहीं,बल्कि जीवन जीने का तरीका हैं।खेलों को केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ,ऊर्जावान व सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।


स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के अध्यक्ष डूकेश साहू ने खुर्शी दौड़ प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।उन्होंने कहा कि देश में हॉकी और अन्य खेलों के विकास को निरंतर बढ़ावा को प्रेरणा देने वाले मेजर ध्यानचंद जी स्मृति में सदैव जीवित रहेंगे।इस असवर पर शिक्षक खेमसिंह राजपूत,मुरली वर्मा,अजय राजपूत,नरेश मरावी,देवचरण माण्डले,डूकेश साहू, सुरेश कुमार राजपूत और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।


Pages