नगरीय निकाय निर्वाचन: ईवीएम मशीन के प्रदर्शन हेतु स्वीप कार्यक्रम दल रवाना...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Tuesday, January 28, 2025

नगरीय निकाय निर्वाचन: ईवीएम मशीन के प्रदर्शन हेतु स्वीप कार्यक्रम दल रवाना...... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट 



मुंगेली // नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिका परिषद लोरमी के विभिन्न वार्डों में ईवीएम मशीन के प्रदर्शन हेतु स्वीप कार्यक्रम दल को एसडीएम कार्यालय लोरमी से रवाना किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर श्री अजीत पुजारी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम दलों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वार्डों में जाकर ईवीएम मशीन के प्रदर्शन के साथ ही मतदाताओं को मतदान करने जागरूक किया जाएगा। इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री चंद्र प्रकाश सोनी एवं श्री लालजी चंद्राकर, मास्टर ट्रेनर श्री राघवेंद्र सोनी, श्री गिरधारी लाल डड़सेना सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Pages