कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत पथरिया अध्यक्ष के लिए उषा ग्वाल दास अनंत पर फिर से जताई भरोसा..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, January 27, 2025

कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत पथरिया अध्यक्ष के लिए उषा ग्वाल दास अनंत पर फिर से जताई भरोसा..... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट 


मुंगेली - पथरिया नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की धर्मपत्नी, श्रीमती उषा ग्वाल दास अनंत पर एक बार फिर से भरोसा जताई जहां नगर पंचायत पथरिया के लिए अधिकृत टिकट देकर मैदान में उतारा है। श्रीमती अनंत एक प्रतिष्ठित समाजसेवी के रूप में पहचानी जाती हैं और उनका नाम नगर के विकास कार्यों से जुड़े प्रयासों में पहले भी सुर्खियों में रहा है।


कांग्रेस पार्टी और नगरवासियों ने मिलकर उनके प्रति शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया है। पार्टी का मानना है कि श्रीमती आनंद की छवि और अनुभव उन्हें नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।


श्रीमती उषा ग्वाल दास आनंद ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए जनता से वादा किया है कि अगर उन्हें चुना जाता है, तो वह नगर के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहेंगी। उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे में बेहतर सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की सुविधा, सड़क निर्माण और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही है।

इसी के साथी नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत ने कांग्रेस पार्टी के भरोसा करने के लिए उन्होंने पार्टी को धन्यवाद ज्ञापित किया


नगरवासियों में उनके चुनाव लड़ने को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग उनके नेतृत्व पर विश्वास जता रहे हैं, जबकि कुछ अन्य पिछली परिषदों के कार्यों की आलोचना कर रहे हैं।


आगामी चुनावों में यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रीमती उषा ग्वाल दास आनंद जनता का कितना समर्थन हासिल कर पाती हैं।


Pages