नगर पंचायत पथरिया में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा, योगानंद साहू होंगे वार्ड क्रमांक 11 के प्रत्याशी...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, January 26, 2025

नगर पंचायत पथरिया में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा, योगानंद साहू होंगे वार्ड क्रमांक 11 के प्रत्याशी...... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट 



पथरिया:- भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष दिनांनाथ केशरवानी ने नगर पंचायत पथरिया के लिए पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा किया है, जिसमें नगर पंचायत पथरिया के 15 वार्डो में से 14 वार्डो के प्रत्याशियों की घोषणा किया है, जिसमे वार्ड क्रमांक 13 का फाइनल नही हो पाया है, वही इस बार नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 11 से भारतीय जनता पार्टी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के पूर्व बिलासपुर विभाग संयोजक योगानंद को अपना प्रत्याशी बनाया है, बता दे योगानंद अभाविप से अपना छात्र राजनीति की शुरुआत किया था, अलग अलग फील्ड और सामाजिक संगठन के रूप में बहुत से जागरूकता के कार्यक्रम उनके द्वारा किया गया, जिसको देखते हुए संगठन ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है, वही पथरिया में भाजपा के ओर से एक मात्र साहू समाज से उम्मीदवार होंगे!!



Pages