श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर बेलखुरी में निकली गई कलश यात्रा..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Saturday, January 11, 2025

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर बेलखुरी में निकली गई कलश यात्रा..... देखिए खास खबर......

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर बेलखुरी में निकली गई कलश यात्रा.....



CG. Right Times news..............

पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलखुरी में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस अवसर पर ग्राम पंचायत बेलखुरी में कलश यात्रा  निकली गई। कलश यात्रा की शुरुवात महामाया मंदिर से लेकर बाजार चौक होते हुए गांव की गलियों में रघुपति राघव राजा राम पतित पावन जय सीता राम की कीर्तन ढोल मंजीरा के साथ राममय हो गया। कलश यात्रा में बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।


श्री राम मंदिर अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर बना है। यह मंदिर न केवल हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए, बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए पवित्र स्थान हैं। अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण की प्रक्रिया एक लंबी और संघर्षमय यात्रा रही है। जो पिछले कई दशकों से चल रही थी,जिसकी परिणीति श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के रूप में हुई है।इस अवसर पर नंदराम राजपूत, विनय राजपूत,नितेश राजपूत, सुरेश कुमार राजपूत,गायत्री रमन सिंह ध्रुव,गोवर्धन राजपूत, रामझूल,अर्जुन,कंकऋषि व अधिक संख्या में रामभक्त शामिल हुई।


Pages