अग्निवीर गायत्रीरमन सिंह ध्रुव के गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, लोग हुए भावुक.........
CG. Right Times news..........
पथरिया - ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलखुरी से भारतीय थलसेना अग्निवीर में गायत्री रमन सिंह ध्रुव का चयन हुआ था जो महाराष्ट्र अहमद नगर में सात-आठ महीने का कठिन परीक्षण पूरी करने के पश्चात भविष्य में देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा लेकर वापस आए भारतीय थलसेना अग्निवीर जवान गायत्रीरमन सिंह ध्रुव का ग्राम पंचायत बेलखुरी के कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप के युवाओं,माता-बहनों और परिवार जनों के साथ ग्रामीणों ने भावपूर्ण स्वागत किया। शिक्षक खेमसिंह राजपूत ने कहा कि हमें अग्निवीर सैनिक गायत्री रमन सिंह ध्रुव पर गर्व है,इन्होंने गांव का नाम रोशन किया हैं। वहीं प्रशिक्षण के कठिन दौर को याद करते हुए गायत्री रमन सिंह ध्रुव ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कुशलतापूर्वक हम सब ने कठिन से कठिन अभ्यास का सरलता पूर्वक सामना किया और आने वाले समय में देश के लिए हम जितना दे उतना कम रहेगा।साथ ही युवा साथियों और ग्रामवासियों ने अभूतपूर्व उत्साह और आशीर्वाद दिया हैं उनके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।साथ ही कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी के युवाओं ने अग्निवीर गायत्रीरमन सिंह ध्रुव के हाथों केक कटवाकर उनका जन्मदिन भी मनाया।इस अवसर पर माता-बहनों और परिवार जनों ने अग्निवीर गायत्रीरमन सिंह ध्रुव का आरती करके तिलक लगाकर स्वागत किया।मौके पर पिता रविन्द्र कुमार ध्रुव एवं माता राजेश्वरी ध्रुव बेटे के लौटने पर उत्साहित रही।उन्होंने बताया कि उन्हें सेवा के लिए राजस्थान में तैनाती की जाएगी। साथ ही युवा सुरेश कुमार राजपूत ने गायत्री रमन सिंह ध्रुव की सात-आठ महीने की ट्रेनिंग पूरी करने पर बधाई देते हुए कहा कि गांव में इससे पहले कोई भी भारतीय थलसेना अग्निवीर में भर्ती नहीं हुआ था।यह गांव के लिए ऐतिहासिक पल है,इससे अन्य युवकों में भी मातृभूमि की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।मौके पर अग्निवीर के साथियों में योगेश्वर राजपूत, नितेश राजपूत,डूकेश साहू, बृजेश राजपूत, दयाशंकर ध्रुव, नितेश गावड़े,संतोष साहू,महेंद्र बघेल,भोलाराम,नागेंद्र गंधर्व, चंद्रपाल,निलेश,उमेश व काफी संख्या में परिवारजनों के साथ ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
