चिराग परियोजना अंतर्गत पोषण सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित....... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, October 10, 2024

चिराग परियोजना अंतर्गत पोषण सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित....... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट 



मुंगेली // चिराग परियोजना अंतर्गत उप संचालक कृषि कार्यालय मुंगेली में पोषण सखियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उप संचालक कृषि मुंगेली एम. आर. तिग्गा द्वारा पोषण सखियों को मार्गदर्शन दिया। मास्टर ट्रेनर पी.सी.आई. योगेश्वर साहू व महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक  वर्षा सिंह द्वारा पोषण सखियों को चिराग परियोजना का परिचय, सुपोषित एवं संतुलित आहार का महत्व के बारे में बताया गया तथा दैनिक भोजन में आहार विविधता को अपनाते हुए सुपोषित स्वस्थ जीवन यापन के लिए सामुदायिक अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया। 

        गौरतलब है कि प्रदेश में कृषि विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 15 जिलों के 27 विकासखण्डों में निवासरत ग्रामीण आदिवासी परिवारों के आय में वृद्धि एवं वर्षभर पोषण आहार की उपलब्धता हेतु वर्ल्ड बैंक एवं आई.एफ.एस.सी. के सहयोग से ‘‘चिराग परियोजना’’ का क्रियान्वयन किया जा रहा है। परियोजना अंतर्गत चिन्हांकित ग्रामों में पोषण आधारित गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु ‘‘पोषण सखी’’ के रूप में कार्य करने के लिए संबंधित ग्रामों से 40 महिलाओं का चयन किया गया है। इन पोषण सखियों का तकनीकी सहयोगी संस्था पी.सी.आई के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि  एस.एस.पैकरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी.पी.कोशले, चिराग परियोजना के जिला तकनीकी सहायक  श्वेता ताम्रकार, ब्लाक तकनीकी सहायक के.पी.घिडोरे एवं  शीतानंद पांडे उपस्थित थे। 


Pages