छोटा डॉन को पकड़ने में जरहागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, October 20, 2024

छोटा डॉन को पकड़ने में जरहागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता...... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट 

मुंगेली- नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा पदस्थापना के बाद से संपूर्ण जिले में पुलिसिंग की दिशा में किये जा रहे अभिनव प्रयास का प्रतिफल जरहागांव में सामने आया कल दिनांक 19.10.2024 को जरहागांव पुलिस को रात्रि गश्त पर बाइक (हीरो स्ट्रीम क्रमांक CG 28Q 3722) सवार एक संदिग्ध व्यक्ति अमहा तालाब के पास मिला जिससे पुछताछ करने पर संतोष जनक जवाब नही देने पर थाना लाकर हालात से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, पुलिस उप अधीक्षक  नवनीत पाटिल से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर पकड़े गये संदिग्ध से कड़ाई एवं हिकमतअमली से पुछताछ करने पर अपना नाम रेहुटा मुंगेली निवासी भरत लाल कुर्रे उर्फ छोटा डॉन बताया एवं अमहा तालाब के पास एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम तथा पीतल आदि के बर्तन को चोरी करना बताया तब रात्रि में ही प्रार्थी महेन्द्र साहू पिता निरंजन साहू निवासी बाजार पारा जरहागांव जो कि ग्राम फुलवारी में पंचायत सचिव है और अपने रिश्तेदारी में ग्राम गोइंद्री पथरिया गया हुआ था का पता कर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अप०क० 186/2024 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर उक्त भरत लाल कुर्रे उर्फ छोटा डॉन के कब्जे से चोरी गये संपूर्ण मशरूका कीमती करीबन 32500 रूपये को बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल मुंगेली भेजा गया।


उक्त आरोपी भरत लाल कुर्रे उर्फ छोटा डॉन थाना सिटी कोतवाली मुंगेली का निगरानी बदमाश है और थाना मुंगेली तथा आसपास के थानों में चोरी एवं नकबजनी के अपराध पंजीबद्ध है और विभिन्न न्यायालयों में प्रकरण विचाराधीन है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुशील कुमार बंछोर, सैय्यद अफरोज अली, मनक राम ध्रुव, महेश राज आर० चारूचंद नेताम, विजय साहू, अजय शिवहरे, की विशेष भूमिका रही।


Pages