सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट
पथरिया:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथरिया में स्थापना दिवस, विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन माधव प्रभात तरुण व्यवसायी शाखा में मनाया जहाँ शाखा स्थान में भगवा ध्वज के समीप शस्त्र पूजन किया गया, जहाँ उत्सव में मुख्य वक्ता रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला मुंगेली के व्यवस्था प्रमुख मुनसराम साहू ने अपना उदबोधन स्वयंसेवकों के बीच रखा, उन्होंने कहा कि भारत के प्राचीन काल से ही शस्त्र पुजन की परंपरा रही है, और यह परम्परा युगों युगों से चली आ रही,
शास्त्रो के रक्षा करने के लिए शस्त्र की आवश्यकता स्वंय सिद्ध है, संघ संस्थापक पूजनीय डॉक्टर जी कहते थे कि शक्तिहीन राष्ट्र की कोई भी बात नही मानी जाती, परन्तु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र अपनी प्रत्येक इच्छा की पूर्ति अवश्य करवा लेता है!!
मुनस ने कहा कि पुराणों और दुर्गा सप्तशती में उल्लेख मिलता है कि नवरात्रि में ही अत्याचारी असुर महिसासुर का वध करने के लिए महा देवी दुर्गा ने अपने शस्त्रो का प्रयोग किया था!!
संघ अब 99 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष में पहुच गया है, विजयादशमी 1925 के दिन नागपुर में पूजनीय डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की शक्ति का केंद्र संगठन है और संगठन में अनुशासन अति आवश्यक है,
इसी विचार में से संघ कार्य प्रारंभ हुआ, संगठन के लिए शाखा रूपी अभिनव पद्धति को विकसित किया, विजयादशमी पर्व उसी शक्ति का प्रकट रूप है इस अवसर पर पथरिया शाखा के स्वयंसेवक उपस्थित रहे!!
