आबकारी विभाग की छापेमार कार्यवाही, 300 लीटर कच्ची शराब एवं 2550 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Saturday, October 19, 2024

आबकारी विभाग की छापेमार कार्यवाही, 300 लीटर कच्ची शराब एवं 2550 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त..... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट 



मुंगेली - अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर मुंगेली, राहुल देव द्वारा दिये गये निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी, राजेश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मुंगेली की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी वृत्त मुंगेली एवं लोरमी के आबकारी उप निरीक्षक, विशेन चंद्रवंशी व जयसिंह मरकाम के नेतृत्व में संयुक्त गठित टीम द्वारा दिनांक 19.10.2024 दिन शनिवार को ग्राम शिकारीडेरा पहाड़ी के पास, थाना लोरमी में 300 लीटर कच्ची शराब एवं 2550 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्तकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34 (1) (क) (च), 34(2) व 59 (क) के तहत् प्रकरण कायम किया गया।


उक्त कार्यवाही में आबकारी स्टॉफ रामसनेही यादव, हरिचरण खुंटे, लक्ष्मी प्रसाद खाण्डे, राजेश पटेल, जयेन्द्र नंदागौरी, शारदा मिश्रा, एवं वाहन चालक शामिल रहे।


Pages