नव विवाहिताओ को आगामी निर्वाचन में मतदान करने किया प्रोत्साहित ......देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, August 20, 2023

नव विवाहिताओ को आगामी निर्वाचन में मतदान करने किया प्रोत्साहित ......देखिए खास खबर.....

नव विवाहिताओं को आगामी निर्वाचन में मतदान करने किया गया प्रोत्साहित...... 


CG. Right taimes news.......

मुंगेली - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्रामों में नव विवाहिताओं को आगामी निर्वाचन में मतदान हेतु प्रोत्साहित करने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वीप कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी एवं उप संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सुश्री भूमिका देसाई ने बताया कि जिले के ग्राम दशरंगपुर, दुल्हिनबाई, बोड़़तरा कला, धरमपुरा, हरदी, खेकतरा, लौदा, रोहराकला और धरदेई में नव विवाहिताओं का गुलाल लगाकर सम्मान किया गया। जिसके बाद परिवार के साथ, लोकतंत्र की पहचान, स्वागत नववधु का, करेंगी मतदान स्लोगन के साथ विभिन्न मतदाता जागरूकता रंगोली तैयार कर व मेंहदी लगाकर उन्हें आगामी निर्वाचन में मतदान हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही ईवीएम मशीन के प्रदर्शन का अवलोकन भी कराया गया। ऐसे नव विवाहिताएं जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं है, उन्हें फॉर्म 06 भी भराया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Pages