क्रेशर में 30 फीट ऊंचाई से पत्थर गिरने से ऑपरेटर की मौत*मारुति मिनरल्स क्रेशर संचालक के बडी़ लापरवाही,सेफ्टी कि व्यवस्था नहीं .......
CG. Right taimes news........
*आदिवासी समाज की प्रशासन को चेतावनी*
*क्रेशर संचालक पर कार्यवाही नहीं होने पर मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर उग्र आंदोलन कि दी चेतावनी
सरगांव। शनिवार देर रात क्रेशर में पत्थर गिरने से एक मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई। मामला सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सल्फा भखरीडीह का है। जहां एक 27 वर्षीय मशीन ऑपरेटर की 30 फिट ऊंचाई से पत्थर गिरने पर मौत हो गई। सरगांव पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। ग्राम पंचायत सल्फा भखरीडीह में मारुति मिनरल्स के नाम से एक गिट्टी क्रेशर संचालित हो रहा है। जहां शनिवार देर रात 1 बजे ग्राम पंचायत ककेड़ी निवासी महाविचार ध्रुव मशीन ऑपरेटर का काम कर रहा था इसी दौरान 30 फिट ऊंचाई से पत्थर उसके ऊपर आकर गिर गया। सेफ्टी की व्यवस्था नहीं होने से वह पूरी तरह जख्मी हो गया। उसके सिर पैर हाथ में गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार हेतु बिलासपुर के प्रथम हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सुबह 6 बजे से आक्रोसित ग्रामीणों की भीड़ क्रेशर के पास इकट्ठी हो गई। धरना प्रदर्शन कर आर्थिक सहायता के लिए मुआवजा राशि के रूप में मृतक के परिवार को 1 एकड़ जमीन और 50 लाख रुपए देने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की गई। तथा क्रेशर को सील करने की मांग करते हुए
*ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी पर खानापूर्ति का लगाया आरोप*.................
ग्रामीणों के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की गई। तथा मृतक जिसके परिवार में कोई कमाने वाला नही उसे प्रशासनिक मुवावजा सहित क्रेशर संचालक के द्वारा मुवावजा राशि देने बात रखी गई। फिर सुबह से शाम हो जाने के बाद भी क्रेशर संचालक द्वारा ग्रामीणों को संतावना नही दिए जाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शव को क्रेशर में रखकर उग्र आंदोलन करने की बात कही। इसके बाद प्रशानिक अधिकारियों व राजनीतिक दल के नेताओं की समझाइश के बाद 6 लाख रुपए की राशि मृतक के परिजनों को मुवावजा के रूप में क्रेशर संचालक के द्वारा दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
*सरगांव थाना प्रभारी ने बताया*..........
सरगांव थाना प्रभारी में कहा की महाविचार ध्रुव जो की ऑपरेटर का काम करता था जो कि करेगी का निवासी था देर रात पत्थर गिरने से स्पाट में उनकी मौत हो गई जिसे सुबह ग्रामीणों के द्वारा भीड़ इकट्ठा हो गया जिसमें प्रशासनिक अमले के द्वारा शांति कराया गया और क्रेशर संचालक के द्वारा करीब 6 लाख रुपए की राशि मृतक के परिजनों को मुआवजे के रूप में दिया गया है आगे उन्होंने यह भी कहा कि जांच अभी जारी है और पीएम रिपोर्ट आ जाने के बाद क्रेशर मोनू संचालक के ऊपर कार्रवाई की जाएगी


