जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू के परिवार में शोक संतप्त..
सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली - जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू के चाचा ससुर स्व सुमतलाल साहू का आकस्मिक निधन से पूरा परिवार शोकाकुल है ..जिनका अंतिम संस्कार गृहग्राम गुरूवाईनडबरी(लोरमी) में किया गया वही आज दशगात्र का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ..जिसमे शामिल सभी लोगो ने पुण्यात्मा के शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किया..अपने गृहग्राम गुरुवाइनडबरी स्थित अपने निवास में शीलू साहू ने अपने परिवार के अहम सदस्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता की तरह स्नेह आशीष व मार्गदर्शन देने वाले चाचा जी सुमत साहू जी का निधन हमारे पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है,दशगात्र कार्यक्रम में परिवार के वरिष्ठजन पंचराम साहू, तिलकराम,घनाराम,अमरनाथ मनहरण दिलहरण ,रामकिशन ,लालाराम ,लल्लूराम साहू सहित सभी परिजन समाज व ग्रामीणजन शामिल हुए,वही तेरहवीं कार्यक्रम का भोजन प्रसादी गुरुवाइनडबरी(लोरमी) में 25जुलाई को संपन्न होगा।
