कांग्रेस नेता जयंत मनहर ग्राम जोंधरा व बहतरा पहुंच कर लोगों की सुनी समस्याएं ....... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, July 22, 2023

कांग्रेस नेता जयंत मनहर ग्राम जोंधरा व बहतरा पहुंच कर लोगों की सुनी समस्याएं ....... देखिए खास खबर

 कांग्रेस नेता जयंत मनहर ग्राम जोंधरा व बहतरा पहुंच कर लोगों की सुनी समस्याएं 



(गणेशदत्त राजू तिवारी कि रिपोर्ट)

मस्तुरीः मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले ग्राम जोंधरा व ग्राम बहतरा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयंत मनहर पहुंचे।जहां उन्होंने ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना।वहीं उन्होंने छ.ग.सरकार बनने के बाद जो महत्वपूर्ण घोषणा की है जिन्हें पुरा किया उन सभी विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों से मिलकर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों से अपेक्षा की कि वह सब की जानकारी जन जन तक पहुंचाए और देश में भाजपा सरकार मोदी के कुशासन में जो लोगों को परेशानियाँ हो रही है उस से मुक्ति पाने के लिए कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देते हुए जनता की सेवा करने का मौका प्रदान करें।

ग्राम बहतरा में उन्होंने लोगों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली प्रमुख रूप से सडक की समस्या सामने आने के बाद वरिष्ठ नेता जयंत मनहर ने भरोसा दिलाया कि इसके निराकरण के लिए हर स्तर पर पहल करेंगे और उनकी पूरी कोशिश होगी कि आप लोगों की इस समस्या से निजात मिले।

आज भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयंत मनहर के साथ ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी, पंकज विशाल,बजरंग चंद्राकर,विष्णु केंवट, दुजराम बंजारे,दीलिप पटेल, नरेन्द्र महानंद सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।


Pages