मोर बाजार अभियान का कार्यक्रम मानस मंच लोरमी में हुई संपन्न महिलाओं के जीवन में बदलाव मील का पत्थर होगा साबित..शीलू साहू
CG. Right taimes news.......
पद्मश्री फुलबासन यादव के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में "मोर बाजार - सबके बाजार "कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या की हुजूम उमड़ा गया था । जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू के आमंत्रण पर लोरमी विधानसभा क्षेत्र के 1500 महिलाएं सदस्यता लेने पहुंची थी । इस अवसर पर पद्मश्री फुलबासन यादव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा मोर बाजार के माध्यम से आजीविका के लिए रास्ता खुलेगा जिसके मालिक आप स्वयं होंगे। जिसमें आप सभी के उत्पादन को उचित बाजार एवं मुल्य मिलेगा । साथ ही गुणवत्ता युक्त समान बनाने के लिए उचित प्रशिक्षण भी निःशुल्क में प्रदान किया जायेगा।साथ ही उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए कहा कि जीवन में कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। कार्यक्रम के संयोजिका शीलू साहू ने कहा कि आप सभी को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए फुलबासन दीदी को आमंत्रित की हूं और सभी ने मुझ पर भरोसा करके इतनी संख्या में आए जिससे मुझमें नवीन ऊर्जा का संचार हो रहा है।
कार्यक्रम को आशा साव ने संबोधित करते हुए कहा कि शीलू साहू जी का यह पहल महिलाओं के जीवन में बदलाव के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्ति रैली से हुआ जिसका अगुवाई जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने किया जिसमें हजारों महिला उनके साथ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन नितेश साहू ,आराधना तिवारी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड क्र07 के पार्षद किरण दुबे , लक्ष्मीन ठाकुर, दुर्गेश साहू भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
