मोर बाजार सदस्यता अभियान में शामिल हुई पदमाश्री फूलबासन यादव स्व सहायता समूह की महिलाओं ने की स्वागत ....देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, June 3, 2023

मोर बाजार सदस्यता अभियान में शामिल हुई पदमाश्री फूलबासन यादव स्व सहायता समूह की महिलाओं ने की स्वागत ....देखिए खास खबर.....

मोर बाजार सदस्यता अभियान में शामिल हुई पद्मश्री फूलबासन स्व सहायता समूह की महिलाओं ने की स्वागत....... 


CG.Right taimes news............

 लोरमी - विकासखंड में "मोर बाजार" के सदस्यता अभियान , महिला स्व सहायता के आजीविका और जागरुकता कार्यक्रम में शामिल हुई..जिसमे प्रथम दिन आज शनिवार को वनांचल के खुड़िया गांव में लिए लोरमी विकासखंड पहुंचकर

कार्यक्रम आयोजित किया गया..जिसमे पद्मश्री फूलबासन यादव जी और जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू पहुंची..जिसमें आज सैकड़ो की संख्या में वनांचल की स्वसहायता समूह की बहनें शामिल हुई..खुड़िया में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान मोर बाजार कार्यक्रम के सदस्यता अभियान में पद्मश्री फूलबासन देवी ने बताया कि दूरस्थ वनांचल के खुड़िया में5सौ से अधिक की संख्या में शामिल बैगा आदिवासी समाज की महिलाओं से मिलकर बहुत खुशी हुई..वही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यहां की महिलाओं का जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है.. मोर बाजार के तहत बाजार तैयार किया जा रहा है..जंगलों में गांवों में  मिलने वाले उत्पादों को गांव वाले बनाएंगे शहर वाले बनाएंगे सब मिलकर बेचेंगे..सबका बाजार रहेगा और सब ही मालिक रहेंगे बनाने वाले से लेकर  बेचने वाले तक सभी मालिक रहेंगे..छत्तीसगढ़ का पैसा छग में ही रहे..वही आयोजक जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने पद्मश्री फूलबासन दीदी का स्वागत करते हुए कहा कि फूलबासन दीदी के आगमन से सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ा है. वही स्वसहायता समूह की बहनों को मोर बाजार के तहत आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है. जिले की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है.. वही मोर बाजार के तहत उनके उत्पादों को एक अच्छा बाजार मुहैया कराना है..महिलाएं अब लोगो की नौकरी न करके खुद मालिक बनेंगे आत्मनिर्भर बनाने रोजगार दिलाने के दिशा में प्रयास किया जा रहा है.. जिससे छत्तीसगढ़ के लोगो की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सब की सुख समृद्धि में वृधि होगी,कोदो कुटकी चांवल हल्दी शहद वनोपज सहित सभी उत्पाद के लिए बाजार तैयार किया जा रहा है ..वही 5सौ से अधिक महिलाओं ने आज सदस्यता फार्म भरकर जुड़ी है.. वही आज कार्यक्रम में शिवकुमार देवांगन जिला कार्यकय समन्वयक राजनांदगांव मेघा वैष्णव ,रागिनी जायसवाल ,अनुराधा तिवारी धनेश्वरी साहू ,सरपंच रामू निषाद, भेषज साहू, शिव कुमारी, अनिता,नंदनी सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही..कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा पुरस्कृत नितेश साहू ने किया..वही सुरक्षा के मद्देनजर खुड़िया चौकी प्रभारी विजय राजपूत माधव टांडिया पुलिस बल सहित मौजूद रहे

साथ ही  रविवार 4जून को शाम 5 बजे  लोरमी में मानस मंच से ही पद्मश्री फूलबासन दीदी के अगुआई में नशामुक्ति जागरुकता रैली निकाली जायेगी..जिसमे एक हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी


Pages