अनुसूचित जाति राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया के रायपुर आने पर मीना आदिल ने किया सौजन्य मुलाकात.......
CG. Right taimes news..........
रायपुर - अनुसूचित जाति राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को पुनः कांग्रेस की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए एक बार फिर छत्तीसगढ़ का दौरा किया गया ! इस दौरान उनके आने पर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला जहां रायपुर आने के दौरान बिलासपुर जिला के कोऑर्डिनेटर कांग्रेस नेत्री मीना आदिल अपने टीम के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष से होटल कोटिआड़ मे बुके भेंट कर मुलाकात कर बधाई व शुभकामनाएं दिये! मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के वर्तमान में भूपेश बघेल सरकार और उनके द्वारा प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के लिए किए जा रहे जनहित कार्यों की खूब प्रशंसा की साथ ही प्रदेश संगठन और वर्तमान में चल रहे कांग्रेसी संगठन की चुनावी तैयारियों के विषय में भी बात की
कांग्रेस नेत्री मीना आदिल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जानकारी..
इस पर कांग्रेस नेत्री मीना आदिल ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार किसानों का मान रखते हुए राज्य में सबसे ज्यादा कीमत पर धान खरीदी की गई आर्थिक रूप बनाने के लिए गौठान में गोबर खरीदी जा रही हैं राजीव गांधी किसान न्याय योजना का किसान भाइयों ने खूब सराहा तथा नगरी निकाय क्षेत्रों में अतिक्रमण भूमि को फ्री होल्ड कराने और लोगों को मलिकाना हक दिलाया गरीब तबके बच्चों के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की योजना पूरे देश में सफलता की मिसाल बन गई है ! राजीव गांधी आश्रय योजना पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान राशि को बढ़ाने धान से इथेनॉल बनाने की प्रक्रिया सहित कई न्याय योजना अपने अंतिम चरण में हैं ! नेत्री मीना आदिल ने ऐसे कई विभिन्न छत्तीसगढ़ सरकार की सफलता को गिनाई गई!
मुलाकात के दौरान उपस्थित रहे........ .....
साथ ही इस भेंट मुलाकात के दौरान पामगढ़ विधानसभा ऐसी सेल सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष रोमा भारद्वाज एआईसीसी राष्ट्रीय संयोजक पवन रात्रे तथा जिला प्रवक्ता बिलासपुर जुहूर अली राष्ट्रीय अध्यक्ष के भेंट मुलाकात के दौरान उपस्थित रहे!
