भेट मुलाकात कार्यक्रम में लोरमी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए विभिन्न घोषणाएं ... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, May 8, 2023

भेट मुलाकात कार्यक्रम में लोरमी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए विभिन्न घोषणाएं ... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 


मुंगेली - भेट मुलाकात कार्यक्रम में लोरमी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए विभिन्न घोषणाएं  


1. नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका बनाया जायेगा।


2. ग्राम गोड़खाम्ही को नगर पंचायत बनाया जायेगा।


3. खुड़िया को राजस्व ग्राम बनाये जाने की घोषणा करता हूँ।


4. खुड़िया को पर्यटन स्थल में विकसित किया जाएगा एवं रिसॉर्ट बनवाया जायेगा। 

5. डिंडोरी को उप तहसील बनाया जायेगा।  


6. डिंडोरी से नवागांव दयाली मार्ग का निर्माण किया जायेगा।


7. लोरमी नगर पंचायत में इंडोर स्टेडियम बनाने 01 करोड़ रुपए दिये जायेंगे।


8. नौरंगपुर व नवरंगपुर में 33/11 के.वी. विद्युत सबस्टेशन की स्थापना की जायेगी। 


9. लोरमी के 05 विस्थापित वन ग्रामों बांकल, बोरकछार, सांभरधसान, न्यू बहाउड़ व न्यू जल्दा के विकास हेतु 20-20 लाख रुपए प्रदाय किये जायेंगे।


10. लोरमी नगर में उद्यान विकसित करने हेतु 01 करोड़ रुपए प्रदाय किये जायेंगे।


11. दस (10) देवगुड़ी के उन्नयन के लिए 50 लाख रूपये स्वीकृत किये जायेंगे।


12. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी में ब्लड बैंक की स्थापना की जायेगी । 


13. एटीआर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मुहिम प्रारंभ की जायेगी। 


14. ग्राम पंचायत बेली में गनियारी नदी पर पुल निर्माण करवाया जायेगा।


Pages