गीतेश्वरी बघेल बनी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी मानव अधिकार छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारी महिला युवा अध्यक्ष .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, May 24, 2023

गीतेश्वरी बघेल बनी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी मानव अधिकार छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारी महिला युवा अध्यक्ष .... देखिए खास खबर

 गीतेश्वरी बघेल  बनी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी मानव अधिकार छत्तीसगढ़ की कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष( युवा महिला विभाग)

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 

दूर्ग - ए आई सीसी मानवाधिकार में कांग्रेस की विचारधारा पर सशक्त रूप से कार्य करने पर गीतेश्वरी बघेल की नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानव अधिकार छत्तीसगढ़  कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष (युवा महिला विभाग ) के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी  मानव अधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पाल जी के सानिध्य में 1 -ए - 5 गीता कॉलोनी दिल्ली कार्यालय से किया गया। इस नियुक्ति पत्र पर उन्होंने कहा कि हम संगठन और उसकी नीतियों के प्रति पिछले कठिन परिश्रम और समर्पण पर विचार करके अपनी टीम के दृष्टिकोण की सराहना करते हैं तथा हम आपको शुभकामनाएं देते है और आशा करते हैं कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ समय कांग्रेस पार्टी को देंगे एवं काम के क्षेत्र में जरूरतमंद व्यक्ति और कामकाजी वर्ग की समस्याओं को हल करने में टीम के साथ  समन्वय करेंगे उन्होंने आगे कहा आपके प्रयास और इमानदारी से किया गया काम हमें कांग्रेस पार्टी और उसकी नीतियों के रास्ते पर चलने की ओर अग्रेषित करेगा  वही इस नियुक्ति पत्र के शुभ अवसर पर कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष (युवा महिला विभाग) छत्तीसगढ़ गीत ेश्वरी कविदास बघेल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सभी  छत्तीसगढ़ के  प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री तमाम मंत्रीगढ़  संसदीय सचिव एवं विधायक तथा क्षेत्र के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया!


Pages