स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं ने आठवीं के छात्र- छात्राओं को दिए संप्रेम भेंट एवं विदाई.......
CG. Right taimes news........
पथरिया - ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलखुरी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं ने संप्रेम भेंट एवं विदाई दी गई। तत्पश्चात शाला के प्रधान पाठक श्री दिनेश साहू ने कहा कि आज हम सभी यहां कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को अंतिम पेपर होने के बाद विदाई एव संप्रेम भेंट देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि आगे भी आप सभी छात्र ऐसे ही लगन मेहनत से अपने सभी कार्य करते रहेंगे,आगे चलकर नई नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे, और साथ ही हमारे इस स्कूल का नाम भी रौशन करेंगे।साथ ही यूथ क्लब के सचिव दौलत सिंह राजपूत ने सभी छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी 51 छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप पेन भेंट दी गई।शासकीय महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने सभी को बधाई देते हुए आगे भी अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री दिनेश साहू, यूथ क्लब अध्यक्ष डुकेश साहू, दौलत सिंह राजपूत, रितेश साहू, अक्षय कुमार माण्डले, गुलशन ध्रुव व नितेश राजपूत उपस्थित रहे।
