महिला सशक्तिकरण की बढ़ते कदम स्वरोजगार से महिलाओं को जोड़ने की पहल - समाज सेविका गीतेश्वरी बघेल.....
CG. Right taimes news.........
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर समाज में उत्कृष्ट कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाली समाज सेविका राष्ट्रीय महासचिव एवम प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम आर टी आई जागरूकता संगठन भारत, संस्थापक एवम प्रदेश अध्यक्ष श्री समृद्धि सद्भावना समिति गीतेश्वरी बघेल ने महिलाओ को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु 165 प्रकार की ट्रेनिंग प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु जानकारी रवेलीडी स्वसहायता समूह की महिलाओ से भेंट मुलाकात कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने हेतु प्रयास किया। गीतेश्वरी बघेल महिलाओ को अपनी शक्ति को पहचानने हेतु प्रेरित कर रही है। महिलाए समाज की महत्वपूर्ण कड़ी है तथा एक सशक्त समाज के निर्माण हेतु उनका स्वस्थ,शिक्षित तथा आत्म निर्भर होना आवश्यक है ।सामाजिक, राजनीतिक आर्थिक जैसे विभिन्न क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है तथा देश की उन्नति व तरक्की में अपना योगदान प्रदान कर रही है। पृथ्वी, सरोजनी विश्वकर्मा,धनेश्वरी देवांगन, दामिनी निषाद, सुमन साहू, हिरमत देवांगन, कामिनी देवांगन,ललिता वर्मा, गुनिता वर्मा आदि महिलाओ में परिचर्चा कर सामाजिक जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
