सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
ढेलू निषाद के नेतृत्व में निषाद समाज महासमुंद के छै परिक्षेत्र ने दिए एक लाख छ्ब्बीस हजार की सहयोग राशि
महासमुंद :- विगत दिनों निषाद समाज महासमुंद के क्षेत्रीय अध्यक्ष पदाधिकारियों ने निषाद समाज प्रदेश संगठन रायपुर की भूखंड रजिस्ट्री के लिए ढेलू निषाद के नेतृत्व में प्रदेश उपसंगठन सचिव नंद कुमार निषाद को एक लाख छ्ब्बीस हजार रुपए की सहयोग राशि दिए, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद एवम संसदीय सचिव एवम विधायक निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंग निषाद के नेतृत्व में छ. ग. निषाद सामज के प्रदेश पदाधिकरी के सपत ग्रहण कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ के यशस्वी मुख्य्मंत्री भुपेश बघेल ने समाज के लिए एक भव्य भवन हेतु एक करोड़ रुपए की घोषणा किया गया, जिसके लिए भूखंड फुंडहर में स्थित समाज के द्वारा आरक्षित भूमि की रजिस्ट्री के लिए पूरे प्रदेश भर से समाज के लोगो को सहयोग राशि समाज की ओर से मागा गया है, ताकि भूखंड की रजिस्ट्री हो सके और राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणा की राशि से भवन का निर्माण हो सके,परिक्षेत्र नदी परिक्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र निषाद, बड़गांव परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष निषाद, खट्टी परिक्षेत्र अध्यक्ष भोला राम निषाद, सातपाली परिक्षेत्र अध्यक्ष रोहित निषाद, बारह पाली परिक्षेत्र अध्यक्ष भोला निषाद, कनेश्वर परिक्षेत्र अध्यक्ष गयाराम निषाद ने अपने - अपने परिक्षेत्र की ओर से इक्कीस इक्कीस हजार रूपए दिए कुल राशी 1,26,000 रु. की सहयोग राशि ढेलू निषाद के नेतृत्व में प्रदेश उपसंगठन सचिव नंद कुमार निषाद को दिए, सभी छै परिक्षेत्र के अध्यक्ष पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन की ओर से बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
