सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
संभागायुक्त ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम स्थल सरगांव का किया निरीक्षण
मुंगेली // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नगर पंचायत सरगांव में 25 मार्च को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर राजस्व संभाग के संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने आईजी बद्रीनारायण मीणा के साथ आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में चर्चा की और कार्यक्रम स्थल पर तमाम आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक श् राजेश कुमार चंदेले, बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, मुंगेली कलेक्टर राहुल देव, मुंगेली पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी मुंगेली शमा फारूखी, अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, नवीन भगत, प्रिया गोयल, मुंगेली एसडीएम आकांक्षा शिक्षा खलखो, पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर उपस्थित थे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 25 मार्च को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर राहुल देव भी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
