सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
ग्रामवासियों द्वारा आई जी , डी आई जी तक किया गया शिकायत
सांकरा/पिथौरा :- पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम तिलंजनपुर के पंच , सरपंच सहित समस्त ग्राम वासियो द्वारा आज सांकरा थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 व्यक्ति पीतांबर निषाद व ठंडाराम साहू जो कि ग्राम में गुंडागर्दी कर ग्राम का माहौल खराब कर रखे है वर्तमान में देवा मनीराम निषाद के साथ रात्रि लगभग समय 11 बजे मारपीट एवं गाली गलौच किया गया एवं गोपिका को उसके ही घर से निकाल दिया गया वह दूसरे के घर में आश्रय ली। उन दोनो बदमासो के खिलाफ ग्राम के सरपंच व ग्रामीणों द्वारा पूर्व में शिकायत भी किया गया था किंतु थाना से संतोस्प्रद कार्यवाही नही हुआ जिसके एवज में ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी तक लिखित शिकायत दिया गया है एवं आज सांकरा थाना में ग्रामवासी द्वारा आकर आवेदन देकर उन दोनो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया गया है।
शिकायत कर्ताओ से जानकारी लिया गया एवं थाना प्रभारी द्वारा तुरंत शिकायत दर्ज किया गया एवं ग्रामवासियों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही कार्यवाही होगी।
