सड़क हादसे में दो युवक घायल , घायल युवकों के पास से मिला मांस से भरा बड़ा बैग .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, March 22, 2023

सड़क हादसे में दो युवक घायल , घायल युवकों के पास से मिला मांस से भरा बड़ा बैग .... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



सड़क हादसे में दो युवक घायल ,

घायल युवकों के पास से   मिला मांस से भरा बड़ा बैग 


पथरिया - सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया है। जिन्हें रिफर कर दिया गया है ।घायल युवक की पहचान राहुल मसीह पिता प्रदीप एंव अरविंदर मसीह  पिता प्रदीप  ग्राम गणेशपुर सिमगा  के रूप में की गई है।घटना दिन बुधवार लगभग 10 बजे का है ।राहगीरों ने बताया कि बाइक में सवार होकर दो युवक  अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर सरगांव की तरफ से पथरिया नगर की ओर आ रहे थे तभी बीच रास्ते मे ग्राम जरेली पेंड्री पहुचने से पहले मोड़ पर सामने से आ रही चारपहिया वाहन की ठोकर से दोनों युवक रोड नीचे जा गिरे । जिससे एक युवक की पैर मौके पर ही टूट गया  ।वही दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया ।जिन्हें अस्पताल लाया गया 


घायल युवकों ने रखा था कटिंग  मांस 



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक अपने साथ  एक कपड़े का बड़ा  बेग रखा हुवा था जिससे सड़क दुर्घटना होने के बाद उन लोगो ने उसे खेत की तरफ फेकने की कोशिश की गई ।लेकिन घायल होने के कारण दोनों युवक बैग को  घटना स्थल से ज्यादा दूर फेक नही पाए है ।


देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों युवकों के  द्वारा मांस के छोटे छोटे टुकड़े करके अनेको पालीथिन में रखकर कही ले जा रहे थे। 

फिलहाल अभी तक किस चीज की है मांस पता नही चला है 


इस घटना में पथरिया थाना प्रभारी अमित कुमार कौशिक  ने बताया  है कि  मांस की जांच कराने के लिए विभागीय डॉक्टर को भेज दिया गया है ।जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे ।


Pages