सेवा की राह पर चलने एवं प्रेरित करने वाली तैलिक समाज की आराध्य देवी हैं भक्त माता कर्मा : अरुण साव.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, March 27, 2023

सेवा की राह पर चलने एवं प्रेरित करने वाली तैलिक समाज की आराध्य देवी हैं भक्त माता कर्मा : अरुण साव.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



पथरिया/-ग्राम धरदेई पथरिया में संत मां कर्मा जयंती का आयोजन समस्त ग्रामीण साहू समाज के द्वारा आयोजित की गई, सर्वप्रथम साहू समाज की मातृशक्तियों के द्वारा बाजे गाजे के साथ कलश शोभायात्रा कर्मा नृत्य के साथ निकालकर गली का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम् बिलासपुर सांसद अरूण साव एवं अति विशिष्ठ अतिथि बिल्हा विधायक  धरमलाल कौशिक जी, छ.ग. प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) प्रदेश साहू संघ एवम् मुंगेली जिला पंचायत सदस्य  शीलू साहू  शामिल हुई। तत्पश्चात साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों कि सुख समृद्धि खुशहाली की कामना करते हुए समस्त सामाजिक भाई बहनों को माँ कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। वही अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर तिलक लगाकर किया गया। इस अवसर पर छ.ग. पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू , पूर्व सांसद  लखनलाल साहू , लोरमी पूर्व विधयक  तोखन साहू , जिलाध्यक्ष साहू संघ  पुहुपराम साहू , श्रम कल्याण मंत्रालय सदस्य अंबालिका साहू , बिलासपुर मंडी समिति अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला , मुंगेली जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा , घनश्याम वर्मा मुंगेली जिला पंचायत सदस्य वसीउल्लाह खान , मुंगेली जिला साहू संघ संरक्षक बलदाऊ साहू , मुंगेली जिला उपाध्यक्ष साहू संघ राम खिलावन साहू , पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वालदास अनंद , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा , पथरिया बाल विकास महिला सभापति शशि रामानुज साहू, पथरिया जनपद पंचायत सभापति संतोषी खिलेश्वर साहू , पथरिया जनपद सदस्य रुकमणी चंदन साहू, पथरिया जनपद सदस्य प्रीति मनोज सिंह ठाकुर, सरगांव तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजकुमार साहू, लालपुर साहू संघ तहसील अध्यक्ष भवानी शंकर साहू , जरहगांव साहू संघ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र साहू , मुंगेली साहू संघ तहसील अध्यक्ष डॉ. लेखराम साहू , लोरमी साहू संघ तहसील अध्यक्ष राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।


Pages