अपर कलेक्टर ने किया सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण हेतु आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, March 28, 2023

अपर कलेक्टर ने किया सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण हेतु आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



मुंगेली // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिले में 01 अप्रैल से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण का उद्देश्य विगत वर्षों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन कर प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा नई योजनाओं के निर्माण हेतु उपयोग किया जाना है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में छ.ग. सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 हेतु प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल जनपद पंचायत मुंगेली पहुंचे। उन्होंने कहा कि 01 अप्रैल से होने वाले सर्वे हेतु प्रगणकों को सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना 2011 की सूची, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रतीक्षा सूची, मनरेगा जॉब कार्ड की जानकारी आदि सूची के साथ सर्वे प्रारम्भ करना है। यह सर्वे प्रपत्र और मोबाईल एप्प के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रगणकों को निर्धारित समय सीमा में सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, मुंगेली एसडीएम आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित सर्वेक्षण हेतु प्रगणक उपस्थित थे। 


जिला पंचायत सीईओ ने भी पथरिया में आयोजित प्रशिक्षण का किया निरीक्षण


        कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत ने भी जनपद पंचायत पथरिया में आयोजित छ.ग. सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 हेतु प्रगणकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और सर्वेक्षण हेतु प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Pages