बिजली शॉर्ट सर्किट होने से घर में लगी आग लाखों की सामान जलकर हुई खाक......देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Friday, March 3, 2023

बिजली शॉर्ट सर्किट होने से घर में लगी आग लाखों की सामान जलकर हुई खाक......देखिए खास खबर......

बिजली शॉर्ट सर्किट होने से घर में लगी आग लाखों की सामान जलकर हुई खाक*


CG. Right taimes news....... 

पथरिया - जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंदरी मे आज दोपहर करीब12.बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से गोविंद निषाद के घर मे आग लगने से घर सहित घर का पूरा सामान जलकर राख़ हो गया!पीड़ित ने बताया कि सुबह से मै तालाब मछली मारने के लिए गया था और मेरी पत्नी बच्चों को लेकर के खेत गई थी उसी बीच यह घटना हुई है अचानक कोटवार के द्वारा रास्ते में चल रहा था तो उसने देखा कि हमारे घर में आग लग गई है और देखते ही देखते गांव वाले को चिल्लाया फिर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और घर में लगे आग को बुझाने के प्रयास किया गया जहां हमको पता चलने पर तुरंत तलाब से घर आया तो देखा कि घर में एक भी सामान नहीं बच पाया सब आग में झुलस गया था! उन्होंने ये भी कहा कि मेरी बड़ी लड़की की शादी  होने वाला था जिसके के लिए मैंने दहेज का समान खरीद कर रखा था घर में करीब 16 हजार  नगद रुपये भी रखे थे वो भी आग में जल गई!  यहां तक का अभी हमारे लिए वर्तमान में पहनने के लिए कपड़े भी नहीं बचा है!  और घर में मवेशियों के लिए पैरा भी नहीं बचा हैं आग की लपटें इतनी तेजी थी की आग पर काबू पाना संभव नहीं था इसकी सूचना अग्निशमन दस्ता को दी गई  जहाँ सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन वाहन  घटना स्थल पहुंचा तब तक आग कार्तिक राम निषाद के कोठार में लगे बटरी तिंवरा फसल  को भी चपेट में ले लिया  जिसमें करीब 3 एकड़ का फसल था वह भी आग में जलकर नष्ट हो गया! आग इतनी तेजी था की ग्रामीणों द्वारा हर संभव प्रयास किया गया उसके बावजूद भी पूरी तरह आग को काबू नहीं कर पाई किसी भी तरह अग्निशमन दस्ता के सहयोग से आग को पूरी तरह काबू पाया गया जिससे आसपास के अन्य घर जलने से बच गए! 

ग्रामीणों द्वारा नुकसान का अनुमान लगाया गया*


ग्रामीणों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि गोविंद निषाद के घर में करीब तीन से चार लाख का नुकसान बताया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों ने कहा है कि अभी शासन के द्वारा तत्काल राहत मुहैया कराया जाए ताकि अभी तत्काल का गुजारा कर सके !जिसमें राजस्व विभाग कर्मचारी के द्वारा घटनास्थल पर जाकर देखा गया तत्पश्चात लिखित कर पंचनामा किया गया जिसकी रिपोर्ट विभागीय अधिकारी को सौंपने की बात कही गई साथ ही हर संभव सहायता राशि उपलब्ध कराने की भी बात कही गई


Pages