लोककला यात्रा की आगाज होली रंग महोत्सव एवं सम्मान समारोह कोडिया में संपन्न _गीतेश्वरी बघेल.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, March 20, 2023

लोककला यात्रा की आगाज होली रंग महोत्सव एवं सम्मान समारोह कोडिया में संपन्न _गीतेश्वरी बघेल.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



 दुर्ग- अहिवारा  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड़िया की पवन धरा पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोक कलाकारों ,समाजसेवकों का सम्मान होली रंग महोत्सव एवं सम्मान  समारोह के दौरान किया गया। रविवार के दिन   शिवधाम कोडिया ननकटटी में प्रदेश भर के लोक कलाकारों का सम्मान किया गया।छत्तीसगढ़ की माटी अपने पुरखों की परंपरा,लोककला , संस्कृति के नाम से जानी जाती है , हमारे कलाकारों ने पंडवानी ,भरथरी ,  बैंड पार्टी तथा  अनगिनत विधाओं में राष्ट्र  के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान  बनाई हैं उन्ही कलाकारों को समर्पित यह कार्यक्रम अत्यंत ही  हर्ष उल्लास के साथ ग्रामवासियों के सहयोग से मनाया गया । लोककला यात्रा  एवम होली  रंग महोत्सव एवम सम्मान समारोह के प्रेषक के रूप में कविता वासनिक कविता वासनिक अध्यक्ष अनुराग धारा लोक कला मंच राजनांदगांव,कार्यक्रम संयोजक की भूमिका पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉक्टर राधेश्याम बारले ख्याति प्राप्त लोकनृत्य कलाकर, छत्तीसगढ़  तथा अमृता बारले के सौजन्य से कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री  डाक्टर ममता चंद्राकर कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ भारती बंधु सूफी भजन गायक रायपुर ने किया। अतिथि के रूप में पद्मश्री अनूपरंजन पांडे बस्तर बैंड बिलासपुर, आत्मा  अजय कुमार मंडावी काश्तकार कांकेर , केके खेलवार भूतपूर्व वन संरक्षक, ए. एल. जोशी भूतपूर्व एवं सत्र न्यायाधीश, बीएल कुर्रे भूतपूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, परदेसी राम जोशी वरिष्ठ साहित्यकार भिलाई, एसआर बांधे अधीक्षक अभियंता वि.विभाग, गीता बंजारे मिनीमता सम्मान से सम्मानित,झुमूक राम साहू सरपंच कोडिया जी रहे। कला पुरोधा सम्मान से हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के पद्मश्री पुनाराम निषाद भी सम्मान से सम्मानित ओंकार निषाद  लहंगा ,स्वर्गीय झाड़ू राम देवांगन स्मृति सम्मान से सम्मानित डॉक्टर संजय देवांगन समाज सेवी चरोदा,खुमान साव स्मृति सम्मान सम्मानित मदन शर्मा वरिष्ठ कलाकार करंजा भिलाई, भैयालाल हेड़ाउ स्मृति सम्मान दुकालू यादव, केदार यादव स्मृति सम्मान सुनील सोनी, मिथलेश साहू स्मृति सम्मान घेवर यादव प्रसिद्ध हास्य एवं लोक गायक बालोद, लक्ष्मण मस्तूरिया स्मृति सम्मान केदार दुबे बिलहा,अशोक चंद्राकर स्मृति सम्मान पुरुषोत्तम चंद्राकर अध्यक्ष संस्कार भारती रायपुर ,सूरज बाई खांडे स्मृति सम्मान रामेश्वरी राजेंद्र रायपुर, बैतलराम  स्मृति सम्मान डेविड निराला ख्याति प्राप्त लोक गायक रायपुर ,स्वर्गीय दुकालू राम डहरिया स्मृति सम्मान पंथी दल लिमतरा तोरण कुर्रे एवम साथी , मिनीमाता स्मृति सम्मान से सम्मानित  राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत एवं श्री समृद्धि सद्भावना समिति संस्थापक एवम प्रदेश अध्यक्ष समाज सेविका  गीतेश्वरी बघेल एवम समाज सेवक देव ऋषि घिदोड़े एवम मनोज बंजारे ग्राम  कोड़िया  सम्मानित हुए। छत्तीसगढ़ कलारत्न सम्मान से  करन खान छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता, कंचन जोशी प्रसिद्ध लोक गायिका, कुमारी आरुषि साहू प्रसिद्ध लोक गायिका को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का भी मनोबल बड़ा करके सम्मानित किया गया। होली रंग महोत्सव तथा सम्मान समारोह का शोर छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक गूंज उठा । जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान कर मनोबल बढ़ाया गया जिसमें खिलेश्वरी साहू ,मंजू नेताम, मंजू बघेल, आत्माराम गजपाल, विश्वजीत साहू, संतोष यादव, सागर देशमुख, संतोषी रवि निषाद ,कुलेश्वरी साहू, खेम कुमार साहू, तूशांत वर्मा, राम खिलावन , इत्यादि जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया वरिष्ठ नागरिकों में श्नारायण रेड्डी, काशीराम वर्मा ,आर एल कोसरे,गेंद लाल निर्मल ,चांदमल जैन ,उषा कोसरे,मनोहर लाल ,गौतम जैन जनक लाल यादव, भूषण, राम लाल रजक, विपिन शर्मा कामेश कोसले, दिनेश्वर सिन्हा, पुनीत कुर्रे ,राजेश वर्मा, दशरू रावत, भुरूराम बंजारे, राजेंद्र बंजारे ,गायत्री कोसरे, भाग सिंह कुर्रे, संतोष ठाकुर ,ब्रह्मानंद साहू, विसाहुवा देवांगन, शेखर सिंह बारले, नीलकंठ देवांगन ,नहरसिंह  देश, प्रदीप गोयल , कवीदास बघेल इत्यादि सम्मानीय जनों का सम्मान किया गया। देशभर के आए हुए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी । होली रंग महोत्सव एवम सम्मान समारोह मे आसपास  क्षेत्र में होने वाला यादगार कार्यक्रम साबित हुआ जिसमें पत्रकार भाइयों का भी सम्मान किया गया प्रदेश में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास का माहौल रहा भविष्य में इसी प्रकार कला एवम समाज सेवकों का मनोबल इसी प्रकार बढ़ता रहे!


Pages